अखिल भारत हिन्दू महासभा का घोषणा-पत्र
- अखण्ड हिन्दू राष्ट्र की स्थापना एवं हिन्दी, हिन्दू व हिन्दुस्तान के विकास का संकल्प।
- स्विस बैंक सहित सभी विदेशी बैंकों से भारतीयों के जमा काले धन को वापिस लाना। सभी तरह के कालाधन एवं जमाखोरी पर रोक लगाना।
- काशी एवं मथुरा में मंदिर निर्माण शीघ्र करना। एवं पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार। अयोध्या में श्रीराम जन्म मंदिर की स्थापना करा दी गई है। आक्रमणकारियों द्वारा तोड़े गये सभी हिन्दू मंदिरों का पुनःनिर्माण करा दी गई है। अब
- भारतीय संविधान की धारा-370 को समाप्त करा दी गई है। अब देश में समान आचार संहिता लागू करना।
- देश में 100 नये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, आई.आई.टी. एवं आई.आई.एम. की स्थापना।
- गोवंश हत्या पर पूर्णरूप से प्रतिबन्ध लगाना एवं गौसंवर्धन हेतु उचित कानून बनाना।
- रामसेतु रक्षा हेतु कानून बनाना तथा रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का संकल्प।
- गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित कर पूर्णरूप से संरक्षित करना एवं पूर्ण अधिकार प्राप्त गंगा नदी प्राधिकरण बनाना।
- ग्रामीण एवं शहरी रोजगार गारंटी योजना पूरे देश में ईमानदारी पूर्वक लागू करना तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी देने का संकल्प।
- पूरे देश के कृषकों को कृषि कार्य हेतु संसाधन उपलब्ध कराना, बिना ब्याज का ऋण देना, सभी ऋणों को माफ करना तथा फसल सुरक्षा बीमा ईमानदारी पूर्वक लागू करना।
- देश में बिजली के उत्पादन को आवश्यकतानुसार बढ़ाना तथा देश के सभी भागों में चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति करना।
- देश के सभी भूभागों में निवास कर रहे देशवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का संकल्प।
- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को पूर्ण सुविधायें एवं सुरक्षा प्रदान करना। लेखकों, कवियों एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देना।
- देश के सभी नागरिकों को मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु देश के सभी क्षेत्रों में पूर्ण सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण कराना।
- दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे देश में उच्च दर्जे के सड़क निर्माण का संकल्प।
- औद्योगिक एवं कृषि विकास की गति को तेज करने का संकल्प।
- देश से आतंकवाद को जड़ मूल से समाप्त करने हेतु उचित सुरक्षा संसाधनों का अपने देश में निर्माण। सुरक्षा बलों को आधुनिक बनाने एवं उन्हें आधुनिकतम हथियारों से सुसज्जित करने, भारतीय सेना, सुरक्षा बलों एवं भारतीय पुलिस को आतंकवादियों एवं अपराधियों से लड़ने हेतु पूर्ण अधिकार देने का संकल्प।
- आतंकवाद एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कड़े एवं प्रभावशाली कानून बनाने का संकल्प।
- 19. किसानों को समृद्धशाली बनाने हेतु खाद्यान्न सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था, अनाजों के उचित भंडार की व्यवस्था एवं किसानों द्वारा उपजाए गये अनाज के उचित मूल्य की व्यवस्था।
- 20. व्यवसायियों की पूर्ण सुरक्षा की गारंटी, बिना किसी रुकावट के व्यवसाय एवं उद्योग चलाने हेतु विभिन्न कानूनों का सरलीकरण एवं इंस्पेक्टर राज से मुक्ति का संकल्प।
- 21. देश का औद्योगिकरण एवं उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु करों में छूट का संकल्प।
- 22. भारतीय थल, वायु एवं जल सेना को पूर्णरूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु देश में ही आधुनिकतम हथियार, टैंक, जहाज आदि निर्मित करने की व्यवस्था करना।
- हथियारों के खरीद-बिक्री को पारदर्शी बनाना तथा सभी प्रकार के घूसखोरी एवं दलाली पर प्रतिबन्ध।
- देश के सभी छात्रा-छात्राओं को इंटरमीडिएट तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था एवं शिक्षा के व्यवसायीकरण पर पूर्णरूप से रोक लगाने का संकल्प।
- सभी तरह के व्यावसायिक एवं औद्योगिक शिक्षण संस्थानों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा-छात्राओं हेतु मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था।
- देश में राष्ट्रवाद का विकास करना तथा जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद आदि को समाप्त कर देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प।
- संस्कृत को राष्ट्रभाषा घोषित किया जायेगा एवं संस्कृतनिष्ठ हिन्दी एवं विभिन्न क्षेत्रीय तथा लोक भाषाओं का संरक्षण एवं संवर्धन।
- अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता को समाप्त कर उसके स्थान पर संस्कृत भाषा को स्थापित करना।
- देश में वृक्षारोपण के कार्य को युद्धस्तर पर करके पर्यावरण संरक्षण के कार्य को बढ़ावा देने का संकल्प। वृक्षों की अवैध कटाई पर रोक लगाना।
- देश की बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाने का संकल्प।
- भूमि के अंदर के घटते जल स्तर को रोकने का उचित उपाय करने का संकल्प।
- कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाना एवं उसे रोकने हेतु कठोर कानून बनाने का संकल्प।
- महिला सशक्तिकरण एवं छात्राओं की शिक्षा हेतु विशेष प्रबंध करने का संकल्प। महिला सुरक्षा पर विशेष गंभीरता।
- देश के हिन्दू नागरिकों को चार धाम की यात्रा, श्रीराम मंदिर अयोध्या की यात्रा अमरनाथ यात्रा, वैष्णों देवी तीर्थ यात्रा सरकार के द्वारा निःशुल्क कराई जायेगी, वरिष्ठ नागरिकों को हरसम्भव निःशुल्क सुविधा प्रदान करने का संकल्प।
- परम पवित्र एवं पूजनीय गंगा एवं यमुना नदी को साफ सुथरा एवं प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प। गंगा एवं यमुना के किनारे सभी परियोजनाओं को बन्द करने एवं नदी की अविरल धारा की सुरक्षा का संकल्प।
- देश में अवैध रूप से घुसपैठ कर रह रहे बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं एवं पाकिस्तानियों को खदेड़ने का संकल्प।
- बेरोजगार युवकों के लिये नई-नई सम्भावनायें खोजना एवं बेरोजगारी भत्ता देने का संकल्प।
- देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले निवासियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना। कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे इसकी समुचित व्यवस्था करना।
- देश की जनता को उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिये मुफ्त स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना।
- शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने, गरीब छात्रा छात्राओं को सरकारी खर्चे पर उच्चतम शिक्षा की व्यवस्था करना।
- गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क चावल या गेहूं देने का संकल्प।
- गरीब रेहड़ी पटरी एवं छोटे दुकानदारों के व्यवसाय को बढ़ावा देना। उनके कारोबार में हस्तक्षेप करने वाली मल्टी-नेशनल कम्पनियों को देश से बाहर करने का संकल्प।
- देश में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षाबलों में महिला सुरक्षाकर्मियों की तादाद बढ़ाने का संकल्प।
- महिलाओं के विकास के लिये रोजगार, शिक्षा व उद्योग धन्धों में उनकी सहभागिता के प्रतिशत को बढ़ाने का संकल्प।
- दिल्ली, लखनऊ, मुम्बई, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम सहित विभिन्न शहरों की अनाधिकृत कालोनियों को पूर्ण रूप से नियमित करवाने का संकल्प।
- लाखों कारोबारियों को सिलिंग की आड़ में बेरोजगार करने की साजिश को रोकना।
- देश के विभिन्न नगर निगमों, प्राधिकरणों एवं सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना। जनविरोधी अफसरशाही पर नकेल कसने का संकल्प।
- भारत में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश लगाना। खुफिया तन्त्र को अधिक चुस्त बनाने का संकल्प। देश को पूर्णतः अपराध मुक्त करवाना।
- बढ़ती महंगाई को रोकने के लिये जमाखोरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का संकल्प।
- महानगरों एवं शहरों की चरमराती यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का संकल्प।
- खेलों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने के लिये युवा खिलाड़ियों को विशेष सुविधाएं प्रदान करना व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियमों के निर्माण का संकल्प। खेल-संघों मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक।
- दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, अहमदाबाद, हैदराबाद, रांची, पटना, जयपुर, भोपाल सहित राज्य के सभी राजधानियों को विश्व का आधुनिकतम शहर बनाने का दृढ़ संकल्प।
- श्री रामलीला मंचन, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे देश के गांवों में सरकारी खर्च से आयोजित करने का संकल्प।
- पूरे देश के मंदिरों के पुजारियों को सरकार की ओर से मानदेय देने का संकल्प।
- विदेश नीति के मोर्चे पर पाकिस्तान एवं चीन से कड़ाई से निपटने का संकल्प। जरूरत पड़ने पर कूटनीतिक संबंध समाप्त होंगे।
- पूर्व केन्द्र सरकार द्वारा 1991 में लागू मंदिर कानून को समाप्त करने का संकल्प। पूरे देश के मंदिरों की रक्षा के लिये कानून लाने का संकल्प। मंदिरों का अधिग्रहण व सरकारीकरण पर अंकुश लगाने का संकल्प।
- लव जेहाद, हिन्दुओं का धर्मांतरण, संतों की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना।
- देश में मजबूत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का संकल्प।
- सभी संप्रदायों के लिये एक विवाह और दो बच्चे के कानून को लागू करने का संकल्प।
- आयुर्वेद सहित भारतीय चिकित्सा पद्धति का विकास करने का संकल्प।
