01 May 2026, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी ने ओडिशा निवासी श्री प्रदीप कुमार सामंत रे जी को अखिल भारत हिन्दू महासभा की युवा इकाई (हिन्दू युवक सभा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
केंद्रीय कार्यालय,अखिल भारत हिन्दू महासभा।
11 August 2026, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी ने आज नाशिक,महाराष्ट्र निवासी श्रीमहंत वेदाचार्य पीठाधीश्वर डा.अनिकेतशास्त्री महाराज जी को
अखिल भारत हिन्दू महासभा के धर्माचार्य प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आज अखिल भारत हिन्दू महासभा के मुख्यालय हिन्दू महासभा भवन,मंदिर मार्ग,नईदिल्ली में आयोजित एक समारोह में महाराज जी को नियुक्ति पत्र सौंपा और संगठन का पटका,शॉल और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील कुमार जी,राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री वीरेश त्यागी जी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री सत्येंद्र त्यागी जी सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
केंद्रीय कार्यालय,अखिल भारत हिन्दू महासभा।










