०२ अगस्त २०२६ को अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी,क्रांतिकारियों के प्रेरणास्रोत,अमर बलिदानी और अखिल भारत हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जी के ग्राम भगूर,जिला नासिक,महाराष्ट्र स्थित उनके जन्मस्थान का दौरा किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं भगवा शॉल ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्हें स्वातंत्र्य वीर सावरकर स्मारक के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया।उनके साथ दौरे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभय सिंह कुलकर्णी,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल रामभाऊ पवार,प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री आनंद दवे,सह कार्यवाह श्री नितिन शुक्ला एवं श्री उमेश कुलकर्णी ,नासिक जिलाध्यक्ष श्री पंकज चौहान सहित नासिक जिला के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
कार्यालय,नासिक जिला हिन्दू महासभा।










