samaroh

०१ अगस्त २०२६ को अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पुणे शहर में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक पुण्यथिथि समारोह को संबोधित किया एवं इस अवसर पर आयोजित शोभायात्रा का भी नेतृत्व किया।
समारोह के बाद उन्होंने अखिल भारत हिन्दू महासभा,महाराष्ट्र प्रदेश की कार्यकारिणी समिति की बैठक को भी संबोधित किया।
सभी कार्यक्रमों में उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभय सिंह कुलकर्णी,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल रामभाऊ पवार,प्रदेश कार्याध्यक्ष श्री आनंद दवे,सह कार्यवाह श्री मनोज तारे,श्री नितिन शुक्ला,श्री सात्यकी सावरकर,प्रदेश संगठन मंत्री श्री धन सिंह सूर्यवंशी,श्री अजिंक्य गोडसे,श्रीमति शिल्पा बुडुख,श्रीमति अदिति जोशी सहित बड़ी संख्या में अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यालय,पुणे शहर हिन्दू महासभा।