karyakram & baithak

05

१३ अप्रैल २०२६ को श्री पंचायती राजपूत धर्मशाला,हरिद्वार,उत्तराखंड में आयोजित अखिल भारत हिन्दू महासभा के स्थापना दिवस समारोह में अध्यक्षीय भाषण देते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा भारत को अखंड हिन्दू राष्ट्र बनायेगी और हिन्दी,हिन्दू,हिन्दुस्थान का पूर्ण विकास करेगी।उन्होंने कहा कि हम भारत में एक समान नागरिक कानून बनाने ,गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने,पूजा स्थल कानून को समाप्त करने,काशी विश्वनाथ मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा सहित आक्रमणकारियों द्वारा तोड़े गए सभी मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जनांदोलन करेगी।

उत्तरप्रदेश के आगरा शहर में अखिल भारत हिन्दू महासभा,आगरा जिला इकाई द्वारा आयोजित अखंड हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने,गौहत्या पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने,देश में एक समान नागरिक कानून बनाने,पूजा स्थल कानून को समाप्त करने और काशी विश्वनाथ मंदिर,श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा सहित देश के तीन हजार से अधिक तोड़े गए प्रमुख मंदिरों को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की।इस अवसर पर सैकड़ों हिन्दू महासभा कार्यकर्ता और हिंदुत्वनिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोल्फ सिटी,सेक्टर-७५,नोएडा स्थित श्री शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हुए,भगवान श्रीकृष्ण की पूजा एवं आरती करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी।इस अवसर पर सैकड़ों सेक्टरवासी,श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा जी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक मंगलमय शुभकामनाएँ दी और कहा कि आज इस पावन दिन को हमें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ-साथ दुनिया को दिये उनके प्रेम,शांति,भाईचारा,मित्रता,लोक कल्याण धर्मरक्षा,धर्मपालन,अधर्म का नाश करने,आदि संदेशों को अपनाना चाहिए।हम धर्म का पालन करें और अधर्म का विरोध भी करें।

अमर उजाला समाचार पत्र के नोएडा स्थित मुख्यालय में आयोजित अमर उजाला संवाद में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा।